Search

 
 
 

ईरान के नये सुप्रीम कमांडर मोजतबा ने कहा, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज  नहीं खुलेगा, शहीदों का बदला लेंगे

मोजतबा खामेनेई के बयान से पूरी दुनिया के बाजारों में हड़कंप मच गया है. मोजतबा ने साफ कर दिया कि  ईरान बदला लेगा और अमेरिकी बेस को निशाना बनायेगा.
 

Tehran : गल्फ वार के बीच ईरान के नये सुप्रीम कमांडर मोजतबा खामेनेई ने गद्दी संभालते ही दुनिया को संदेश  देते हुए साफ कर दिया कि वर्तमान परिस्थितियों में  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज  नहीं खुलेगा.

 

साथ ही उन्होंने  मीनाब के शहीदों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके खून का बदला लेने से ईरान कभी पीछे नहीं हटेगा. जानकारों का कहना है कि मोजतबा खामेनेई ने सभी  कयासों पर विराम लगा दिया, जिनमें सुलह की गुंजाइश तलाशी जा रही थी.

 

उनके अनुसार मोजतबा का बयान  कूटनीतिक संदेश जैसा नहीं बल्कि एक सीधे युद्ध के ऐलान जैसा है. मोजतबा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लताड़ भी दिया और  वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अहम माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पहरा भी बैठा दिया.

 

मोजतबा खामेनेई के बयान से पूरी दुनिया के बाजारों में हड़कंप मच गया है. मोजतबा ने साफ कर दिया कि  ईरान बदला लेगा और अमेरिकी बेस को निशाना बनायेगा.

 

अपने संदेश में मोजतबा खामेनेई ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के हमलों में मारे गये लोगों का बदला लेना ईरान की जिम्मेदारी है. 'हम अपने शहीदों के खून को व्यर्थ नहीं जाने देंगे, खासकर मिनाब में शहीद हुए लोगों और बच्चों की शहादत का बदला जरूर लेंगे. 

 

मोजतबा ने कहा कि ईरान खाड़ी देशों के साथ दोस्ताना संबंध रखने में विश्वास रखता है. लेकिन वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने,जो ईरान के खिलाफ इस्तेमाल हो रहे हैं, उन्हें निशाना बनाया जायेगा.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही