Search

 
 
 

सदन में बोले इरफान अंसारी - रक्तदान शिविर में विपक्ष का एक भी विधायक नहीं पहुंचा

Ranchi: झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विपक्ष पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में रक्त की कमी की खबरों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविर लगाया. इस शिविर में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने रक्तदान किया. इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि विपक्ष का एक भी विधायक रक्तदान करने नहीं पहुंचा.
 

Ranchi: झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विपक्ष पर तीखा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में रक्त की कमी की खबरों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविर लगाया. इस शिविर में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और सत्ता पक्ष के कई विधायकों ने रक्तदान किया.

 

इरफान अंसारी ने आरोप लगाया कि विपक्ष का एक भी विधायक रक्तदान करने नहीं पहुंचा. उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन में आवाज उठाता है, लेकिन समाज के काम में भागीदारी नहीं दिखाता. मंत्री ने तंज करते हुए कहा कि यदि विपक्षी विधायक भी रक्तदान करते तो किसी जरूरतमंद की जान बच सकती थी. उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी से नहीं, बल्कि सेवा से समाज का भला होता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही