Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची से हज यात्रियों के लिए फ्लाइट ना होने पर केंद्र पर बरसे इरफान अंसारी

झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार द्वारा हज यात्रियों की सुविधाओं में कथित कटौती को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि सुविधाओं में कमी के कारण राज्य के हाजियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार द्वारा हज यात्रियों की सुविधाओं में कथित कटौती को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि सुविधाओं में कमी के कारण राज्य के हाजियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 

कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि रांची से सीधी उड़ान की व्यवस्था नहीं किए जाने से झारखंड से हज यात्रा पर जाने वालों की परेशानी बढ़ गई है. कहा कि हाज यात्रियों को दूसरे राज्यों विशेषकर कोलकाता से जाकर फ्लाइट लेनी पड़ रही है. इससे समय के साथ-साथ कई दिक्कतें आ रही हैं.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि दुआओं में बहुत ताकत होती है और झारखंड सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि हाजियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. 

 

हज यात्रियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो कोलकाता तक जाकर हाजियों को सुरक्षित रवाना करने और उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाएगी.

 

हज कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और समन्वय के स्तर पर हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसी भी हाजी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही