Search

 
 
 

जामताड़ा में भाजपा को इरफान अंसारी की चेतावनी, बोले - गलत बयानबाजी पर लगाएंगे लगाम

Jamtara News: इरफान अंसारी ने कहा कि अगर बाबूलाल मरांडी को आदिवासी, दलित और झारखंड के लोगों से सच में प्यार है, तो उन्हें भाजपा छोड़ देनी चाहिए. उन्होंने भाजपा पर आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया. मंत्री ने कहा कि उनके रहते किसी आदिवासी, दलित या मुसलमान का नाम मतदाता सूची से कटने नहीं दिया जाएगा.
 
इरफान अंसारी

Jamtara News: जामताड़ा में आदिवासियों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने के आरोपों को लेकर राजनीति तेज हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर तीखा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा जामताड़ा को अपना निशाना बना रही है और नाम काटने के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही है.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि अगर बाबूलाल मरांडी को आदिवासी, दलित और झारखंड के लोगों से सच में प्यार है, तो उन्हें भाजपा छोड़ देनी चाहिए. उन्होंने भाजपा पर आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया. मंत्री ने कहा कि उनके रहते किसी आदिवासी, दलित या मुसलमान का नाम मतदाता सूची से कटने नहीं दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें - 

 

 

मंत्री ने SIR को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है. अंसारी ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर लोगों के बीच डर का माहौल बनाया जा रहा है. उनके अनुसार, जांच के बाद भी भाजपा के आरोपों को साबित करने वाला मामला सामने नहीं आया है.

 

इरफान अंसारी ने अस्पताल में हुई तोड़फोड़ का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के धरने और अस्पताल में तोड़फोड़ के दौरान इलाज प्रभावित हुआ था, जिससे एक आदिवासी की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को ऐसे मुद्दों पर भी बोलना चाहिए.

 

बाबूलाल मरांडी की उम्र का जिक्र करते हुए अंसारी ने कहा कि अब उन्हें नफरत की राजनीति छोड़कर भाईचारे की बात करनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी को "इरफान अंसारी की पाठशाला" में आना चाहिए, जहां उन्हें हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की बात सिखाई जाएगी.

 

अंसारी ने यह भी कहा कि राजधनवार से चुनाव जीतने में मुस्लिम वोटरों की भी बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद मरांडी का रवैया बदल गया है.

 

भाजपा नेताओं को लेकर अंसारी ने कहा कि जामताड़ा में अब भाजपा के लिए दरवाजे बंद रहेंगे. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि भाजपा नेता जामताड़ा आएं, नाश्ता करें, जूस पिएं और जरूरत हो तो ग्लूकोज भी ले लें, लेकिन उलूल-जुलूल बयानबाजी करेंगे तो उन्हें जवाब दिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही