Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM हेमंत सोरेन को इरफान अंसारी ने दी शादी के सालगिरह की शुभकामनाएं

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को उनकी शादी की सालगिरह पर हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने यह शुभकामना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से साझा की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को उनकी शादी की सालगिरह पर हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने यह शुभकामना अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से साझा की. उन्होंने इस अवसर को प्रेम, एहतराम और मजबूत पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक बताया.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री दंपती की जोड़ी आपसी मोहब्बत, भरोसे और पाक रिश्ते की खूबसूरत मिसाल है. उन्होंने कहा कि दोनों के भीतर करुणा, रहम और मानवीय संवेदना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संदेश में उस कठिन दौर का भी उल्लेख किया, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रहे थे. उन्होंने कहा कि उस समय कल्पना सोरेन ने साहस और दृढ़ता के साथ परिवार को संभाला और मजबूत संबल बनीं.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने दुआ की कि अल्लाह तआला मुख्यमंत्री दंपती को हमेशा सेहत, सुकून, खुशियां और बरकत अता फरमाए. उन्होंने दोनों के उज्ज्वल और सुखद दांपत्य जीवन की कामना की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही