Search

सिंचाई सुविधाएं बढ़ेंगी, वृहद सिंचाई योजनाओं के विकास के साथ चेकडैमों का होगा निर्माण

  • वर्तमान में राज्य में है सिर्फ 10.06 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र

Ranchi: राज्य में सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि की कवायद शुरू कर दी गई है. जलसंसाधन विभाग इसके तहत कई योजनाओं पर काम कर रहा है. वर्तमान में विभाग 24 योजनाओं पर काम कर रहा है, जिसकी लागत 2082 करोड़ रुपए है. इसमें भैरवा जलाशय, कोनारा सिंचाई परियोजना के बचे हुए कार्य को पूरा किया जाएगा. साथ ही 10 से अधिक चेक डैमों का निर्माण किया जाएगा. 


झारखंड में क्या है सिंचाई की स्थिति


•    राज्य में 10.06 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र है.
•    3.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र 114 वृहद और मध्यम योजना से सिंचित होता है.
•    नदियों द्वारा राज्य के 24,59,918 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होता है.
•    13,71,633 हेक्टेयर वृहद सिंचाई परियोजना और 10,88.285 हेक्टेयर लघु सिंचाई परियोजना से सिंचित होता है.

 

पाइपलाइन से सिंचाई: झारखंड में नई पहल


पारंपरिक नहर एवं अन्य जल स्रोत में 30-35 फीसदी वाटर लॉस होता है. बंद पाइपलाइन के जरिए महज 5 फीसदी वाटर लॉस होगा. इसके तहत पायलट परियोजना के रूप में देवघर का पालाजोरी, रांची का अनगढ़ा, रामगढ़ का गोला, पाकुड़ का महेशपुर, गुमला के चैनपुर को चुना गया है. वहीं प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत 78 स्थानों पर पायलट योजना शुरू की जाएगी. इस पर 1600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इससे अनवरत पानी खेतों तक पहुंचेगा. साथ ही पानी का नुकसान भी कम होगा.

 
किस योजना पर कितनी राशि


•    भैरवा जलाशय योजना का अवशेष कार्यः 320.11 करोड़
•    कोनार सिंचाई परियोजना का अवशेष कार्य, पार्ट-ए-566.70 करोड़
•    कोनार सिंचाई परियोजना का अवशेष कार्य, पार्ट-बीः557.32 करोड़
•    कोनार सिंचाई परियोजना का अवशेष कार्य, पार्ट- सी-622.28
•    पोटपोटो नाला पर एकल चेकडैम का निर्माण कार्यः 0.965 करोड़
•    सेंरेंगडीह नाला पर चेकडैम निर्माण कार्य, प्रखंड-राहेः 0.707 करोड़
•    मधुकमा नाला पर एकल चेकडैम निर्माण कार्य, प्रखंड- बुंडूः0.639 करोड़
•    कटकैया सोलर उद्दह सिंचाई योजना का निर्माण कार्यः1.202 करोड़
•    चनबोथवा नाला पर चेकडैम निर्माणः0.550 करोड़
•    कनौदा नाला पर पक्का चेकडैम निर्माणः0.750 करोड़
•    कनवदिया नाला पर पक्का चेकडैम निर्माणः 0.582 करोड़
•    प्रखंड जमुआ के केन्दुआ में कजरी नाला पर चेकडैम निर्माणः0.481 करोड़
•    फतेहपुर जोरिया पर एकल चैकडेम निर्माणः0.558 करोड़
•    रांगामाटिया जोरिया पर एकल चैकडेम निर्माणः0.486 करोड़
•    पसोई जोरिया पर एकल चैकडेम निर्माणः0.467 करोड़
•    लक्ष्मीपुर जोरिया पर एकल चैकडेम निर्माणः0.502 करोड़
•    कोयडीह जोरिया पर एकल चैकडेम निर्माणः0.566 करोड़
•    तालझारी नाला पर चेकडैम निर्माणः1.640 करोड़
•    रतनपुर नदी में चेक डैम निर्माणः1.013 करोड़
•    बनीयाडीह में शमशान घाट के पास कौआ नदी चेक डैम निर्माणः1.039 करोड़
•    मारगो टोला में चेकडैम निर्माण कार्य प्रखंड-पतनाः 0.603 करोड़
•    करनी नाला पर चेकडैम निर्माण कार्य, प्रखंड-पतनाः0.790 करोड़
•    करमा मध्यम सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार कार्यः1.489 करोड़
•    प्रखंड बेंगाबाद के ग्राम होडोडीह में पुरना आहर का जीर्णोद्धारः 0.630 करोड़


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp