Search

ईशांक जग्गी की 'रॉयल' पाठशाला: छोटानागपुर रॉयल्स ने जर्सी व एंथम के साथ फूंका JPL का शंखनाद

Ranchi : झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) के आगामी सीजन के लिए 'छोटानागपुर रॉयल्स' (Chota Nagpur Royals) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. टीम इस बार झारखंड के अनुभवी और दिग्गज क्रिकेटर ईशांक जग्गी के मार्गदर्शन में मैदान पर उतरेगी, जिन्हें आगामी सीजन के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है.
 
इसी सिलसिले में मंगलवार को रांची के कांके रोड स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्य कोच ईशांक जग्गी की मौजूदगी में टीम की नई जर्सी और आधिकारिक एंथम का अनावरण किया गया. इस विशेष अवसर पर टीम के वरिष्ठ पदाधिकारी, कोचिंग स्टाफ, खिलाड़ी और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के दौरान मुख्य कोच और टीम प्रबंधन ने मैनीकिन से लाल कपड़ा हटाकर मैरून और सुनहरे (गोल्डन) रंग की आकर्षक जर्सी को औपचारिक रूप से मीडिया के सामने लॉन्च किया. यह नई जर्सी आधुनिक डिजाइन के साथ-साथ झारखंड की जीवंत खेल भावना और क्षेत्रीय गौरव को प्रदर्शित करती है. जर्सी के साथ ही टीम का आधिकारिक एंथम भी जारी किया गया. 

इस मौके पर टीम प्रबंधन और कोच ईशांक जग्गी के नेतृत्व में यह बात दोहराई गई कि छोटानागपुर रॉयल्स का उद्देश्य केवल मैदान पर बेहतर प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड की स्थानीय और युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें एक सशक्त मंच देना भी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही