Search

 
 
 

T20 Series: आयरलैंड व इंग्लैंड के लिए भारतीय टीम में बदलाव, मोहम्मद सिराज की हुई छुट्टी

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में एक अहम बदलाव किया गया है. दोनों टी20 सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
 

Lagatar Desk: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में एक अहम बदलाव किया गया है. दोनों टी20 सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. BCCI के मुताबिक, सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम करने की सलाह दी गई है. 

 

यह फैसला सावधानी के तौर पर लिया गया है. अब सिराज की जगह आयरलैंड और इंग्लैंड दौर पर प्रसिद्ध कृष्णा टीम के साथ जाएंगे. बता दें, मोहम्मद सिराज वनडे वर्ल्ड कप 2026 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा रहे थे. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है. BCCI सिराज को आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट रखना चाहती है. शायद इसीलिए उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया है. 

 

मो. सिराज 17 टी20 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं. वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा भारतीय टीम के लिए 5 टी20 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं. कृष्णा की IPL 2026 में प्रदर्शन की बात की जाए, तो उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से खेलते हुए 12 मैचों में 16 विकेट झटके थे. जानकारी के मुताबिक, आयरलैंड में 2 मैच और इंग्लैंड में 5 टी20 मैच खेले जाने हैं.

 

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम इस प्रकार है:- श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही