Search

 
 
 

ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग सहित 12 लोगों को इजरायल ने किया  डिपोर्ट, फ्रांस रवाना

ग्रेटा थनबर्ग मदलीन नाम के जहाज पर  आयी थीं. इसमें अल जजीरा के एक पत्रकार उमर फयाद भी सवार थे.   इजरायल ने कहा कि इस जहाज को सीज कर लिया गया है क्योंकि वह बिना परमिशन गाजा जा रहा था.
 

Tel Aviv : स्वीडन की ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग सहित 12 लोगों को इजरायल द्वारा  डिपोर्ट किये जाने की खबर है.  इजरायल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी है.  विदेश मंत्रालय के अनुसार गाजा जाने वाले जहाज को सीज कर लिया गया है. इसी जहाज पर ग्रेटा थनबर्ग सहित कुछ और ऐक्टिविस्ट सवार थे.

 

जहाज पर गाजा के लिए राहत सामग्री लायी जा रही थी. इजरायली विदेश मंत्रालय ने  कहा कि गाजा में लोगों की मदद के लिए  लदे हुए जहाज पर सवार होकर ग्रेटा थनबर्ग आयी थीं.

 

ग्रेटा थनबर्ग मदलीन नाम के जहाज पर आयी थीं. इसमें अल जजीरा के एक पत्रकार उमर फयाद भी सवार थे.  इजरायल ने कहा कि इस जहाज को सीज कर लिया गया है क्योंकि वह बिना परमिशन गाजा जा रहा था.    किसी भी जहाज को यह अनुमति नहीं है कि वह गाजा की सीमा में प्रवेश करे.

 

 ग्रेटा को इजरायली प्रशासन ने हिरासत में ले लिया और फिर तेल अवीव स्थित एयरपोर्ट पर लाया गया. इसके बाद थनबर्ग सहित 12 लोगों के  तेल अवीव से डिपोर्ट कर दिया गया. खबरों के अनुसार वह फ्रांस के लिए रवाना हो गया है. हालांकि वह  जहाज  सीज कर लिया गया है, जिस पर ग्रेटा थनबर्ग आयी थीं. 


 
खबर है कि इजरायल ने सोमवार को गाजा में फिर  हमला किया, इजरायल के हमले में वो 14 लोग मारे गये. जो अमेरिका की मदद से चलने वाले गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन से भी जुड़े थे. इजरायल का कहना है  गाजा को मदद करना एक तरह से हमास की ताकत में इजाफा करना है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही