Search

सदन में गूंजा जल संकट का मुद्दा, अनंत देव ने उठाई चापाकल लगाने की मांग

Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 14वें दिन जल संकट का मुद्दा जोर-शोर से उठा. भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने अपने क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया.

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र  देखें...

 

विधायक ने कहा कि गढ़वा जिला ड्राई क्षेत्र में आता है. लेकिन यहां पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की योजनाएं अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं. उन्होंने कहा कि पहले विधायकों को क्षेत्र में चापाकल लगाने के लिए 10–10 चापाकल मिलता था, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलती थी.

 

अनंत प्रताप देव ने कहा कि अभी जिले की स्थिति काफी खराब है. गर्मी का मौसम भी शुरू होने वाला है, ऐसे में जल्द चापाकल लगाने की व्यवस्था की जानी चाहिए. (बजट सत्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

इस पर जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही सदन में प्रति पंचायत 10-10 चापाकल लगाने की बात कह चुके हैं. उन्होंने बताया कि अप्रैल में फंड की उपलब्धता के आधार पर चापाकल लगाने की दिशा में सरकार काम करेगी.

 

सदन में अन्य विधायकों ने भी अनंत प्रताप देव का समर्थन करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में चापाकल उपलब्ध कराने की मांग की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp