Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपना हक पाने के लिए शिक्षित होना जरूरी : चंद्रशेखर रावण

Garhwa :  भीम आर्मी ने शहर के टाउन हॉल के मैदान में महा परिवर्तन रैली का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर रावण मौजूद थे. जनसभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर रावण ने कहा कि आज अपने हक और अधिकार के लिए शिक्षित होना जरूरी है. शिक्षा के माध्यम से ही अपने हक और अधिकार के लिए आप लड़ कर ले सकते हैं. समाज के लोगों को संगठित होकर वैसी ताकतों के खिलाफ एकजुट खड़ा होने की जरूरत है जो शुरू से ही दलितों को अपना गुलाम मानते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर दलितों के हक और अधिकार को मारने का प्रयास कर रही है. विभिन्न विभागों में नौकरियां खत्म की जा रही है, ताकि दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ों को नौकरी नहीं मिल सके. इसे भी पढ़ें :पटनाः">https://lagatar.in/patna-jdus-target-on-deputy-chairman-harivansh-said-you-sold-the-land-of-intellectuality-for-the-post/">पटनाः

उपसभापति हरिवंश पर JDU का निशाना, कहा- आपने पद के लिए बौद्धिकता की जमीन बेच दी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/yyyy-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />    

राज्य सरकार दलित को केवल वोटबैंक समझती है- चंद्रशेखर रावण

चंद्रशेखर रावण ने कहा कि आने वाले समय में अपनी खुद की सरकार बनाएं ताकि आपके हक और अधिकार आपको मिल सके. आप सभी महापुरुषों की विचारधारा को अपनाएं, उसे अपनी ताकत बनाएं और गांव में लोगों को संगठित करें. एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएं, तभी आपका हक और अधिकार मिल सकेगा. दलित समाज के युवा वर्ग से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करें. नौकरी का प्रयास करें तभी आपको मान सम्मान मिल सकेगा. चंद्रशेखर रावण ने कहा कि राज्य की सरकार यहां के दलित, शोषित लोगों को अपने वोट बैंक के रूप में उपयोग करती है. लेकिन आज तक दलित पिछड़े शोषित वंचितों के हित में एक भी कार्य नहीं किया गया. मौके पर सिराज खान, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार राम, नन्हू राम, ललित राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/it-will-rain-in-ranchi-for-two-days-then-the-temperature-may-rise-up-to-five-degrees/">रांची

में दो दिन होगी बारिश, फिर बढ़ सकता है पांच डिग्री तक तापमान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही