Search

 
 
 

जिसके बेटे की शहादत हुई, उनके आरोपों को मजाकिया लहजे में उड़ाना शर्मनाकः प्रतुल

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है. कहा है कि गठबंधन की सरकार बाबूलाल मरांडी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणियों से बाज नहीं आ रही है.
 

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है. कहा है कि गठबंधन की सरकार बाबूलाल मरांडी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणियों से बाज नहीं आ रही है. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के बेटे की शहादत उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में हुई हो, उनके आरोपों को मजाकिया लहजे में उड़ाना बेहद शर्मनाक है.

सरकार पर आरोप

प्रतुल शाह देव ने आरोप लगाया कि गठबंधन सरकार बाबूलाल फोबिया से ग्रसित है और राजधर्म भूल गई है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लेकिन सरकार संज्ञान लेने की जगह घटिया बयानबाजी करा रही है.


बाबूलाल ने कई बड़े घोटालों का पर्दाफाश किया


प्रतुल शाहदेव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने नगड़ी में आदिवासियों को बेदखल करने का मुद्दा उठाया. कई बड़े घोटालों का पर्दाफाश किया. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी की तुलना वर्तमान सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं से नहीं की जा सकती, क्योंकि उन्होंने उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में अपने बेटे को खोया है.


सरकार त्याग शब्द का अर्थ ही नहीं जानती 


प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आंदोलन बेचने वालों की सरकार त्याग शब्द का अर्थ ही नहीं जानती. उन्होंने कहा कि सरकार को बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही