Search

Jabalpur Cruise Accident : मौत भी जुदा न कर सकी मां-बेटे का साथ, दिखा मार्मिक दृश्य

Jabalpur : मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे का सबसे दिल दहला देने वाला दृश्य तब सामने आया, जब रेस्क्यू टीम को एक मां और उसके 4 साल के बेटे के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले.

 

बताया जा रहा है कि मां ने आखिरी पल तक अपने बच्चे को सीने से लगाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी. इस दृश्य ने मौके पर मौजूद रेस्क्यू कर्मियों और स्थानीय लोगों को भावुक कर दिया.

 

 

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल की शाम पर्यटकों से भरी एक क्रूज बोट खमरिया टापू के पास घूम रही थी. अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगी. ऊंची लहरों के बीच कुछ ही मिनटों में क्रूज का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर डैम में डूब गई.

 

 

अब तक की स्थिति

इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.लोगों का आरोप है कि -क्रूज में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे और लाइफ जैकेट समय पर नहीं दी गई .खराब मौसम के बावजूद क्रूज को गहरे पानी में ले जाया गया

 


मार्मिक दृश्य जिसने सबको भावुक किया

रेस्क्यू के दौरान जब मां और बच्चे का शव मिला, तो मां के हाथ बच्चे की पीठ पर थे, जैसे वह उसे बचाने की अंतिम कोशिश कर रही हो. दोनों के शरीर इस तरह जुड़े थे कि उन्हें अलग करना भी मुश्किल हो गया. यह दृश्य केवल एक हादसा नहीं, बल्कि मां के अटूट प्रेम और त्याग की मिसाल बन गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//