Search

 
 
 

झारखंड के मॉडल विद्यालयों में नामांकन के लिए JAC प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा संचालित राज्य के 82 मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 सत्र 2026–27 में नामांकन के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा शनिवार को राज्यभर के 19 जिलों के 60 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई.
 

Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा संचालित राज्य के 82 मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 सत्र 2026–27 में नामांकन के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा शनिवार को राज्यभर के 19 जिलों के 60 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

Uploaded Image

परीक्षा देते बच्चे

परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक किया गया. सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आगमन समय से पहले ही शुरू हो गया था, जिससे विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला.

 

यह परीक्षा 100 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थी, जिसमें अंग्रेजी (30 अंक), गणित (30 अंक) और सामाजिक विज्ञान (40 अंक) से प्रश्न पूछे गए. प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद चयनित छात्र-छात्राएं मॉडल विद्यालयों में नामांकन ले सकेंगे.

 

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं संबंधित कर्मियों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं. सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा कराई गई.

 

गौरतलब है कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा संचालित मॉडल विद्यालयों में JAC बोर्ड के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 6 से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है. इन विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्ट एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

 

परिषद ने राज्य के अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इन मॉडल विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही