Search

 
 
 

JAC ने जारी किया 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा आठवीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया. परिषद के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम प्रकाशित किया
 

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा आठवीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया. परिषद के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम प्रकाशित किया. इस अवसर पर परिषद के सचिव, संयुक्त सचिव, वरिष्ठ सूचना पदाधिकारी तथा परीक्षा शाखा के अधिकारी मौजूद रहे.

 

कक्षा आठवीं की परीक्षा 2 मार्च 2026 को राज्यभर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी. अब छात्र एवं संबंधित विद्यालय झारखंड एकेडमिक काउंसिल के निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपना परिणाम देख  कर डाउनलोड कर सकते हैं.

 

परिषद अध्यक्ष ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही उन्होंने सीमांत अथवा अनुपस्थित श्रेणी में आने वाले छात्रों को आगामी अवसरों का लाभ उठाते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करने की सलाह दी.

 

अध्यक्ष ने परीक्षा के सफल संचालन और समय पर परिणाम जारी करने में सहयोग देने वाले जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO), परीक्षा संचालन कर्मियों, परिषद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना की.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही