Search

 
 
 

‘सिचुएशनशिप’ बयान पर ट्रोल हुए जैकी-रकुल, वीडियो शेयर कर दिया मजेदार जवाब

हाल ही में एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के एक बयान ने उनके और रकुल प्रीत सिंह के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. इंटरव्यू के दौरान जैकी ने अपने रिश्ते को सिचुएशनशिप कह दिया, जिसके बाद फैंस के मन में कई सवाल उठने लगे.
 

Lagatar desk : हाल ही में एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के एक बयान ने उनके और रकुल प्रीत सिंह के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. इंटरव्यू के दौरान जैकी ने अपने रिश्ते को सिचुएशनशिप कह दिया, जिसके बाद फैंस के मन में कई सवाल उठने लगे.

 

Rakul Preet Singh

 

शेयर कर वीडियो प्रतिक्रिया दी  


 
अब इस पूरे मामले पर कपल ने खुद मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है. रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हल्का-फुल्का वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों इस विवाद पर हंसते हुए नजर आए.वीडियो में रकुल मजाक करते हुए जैकी से कहती हैं, कितनी बार कहा है, हम मिलेनियल्स हैं, जेन Z बनने की जरूरत नहीं है. इस पर जैकी मुस्कुराते हुए कान पकड़कर माफी मांगते हैं और कहते हैं कि उन्होंने बात उस तरह से नहीं कही थी, जैसा वायरल हो रहा है.

 

Latest and Breaking News on NDTV

 

रकुल आगे कहती हैं कि उन्हें असल बात पता है, लेकिन दुनिया को भी समझना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब लोग रुक नहीं रहे, तो बेहतर है कि इस पर हंस लिया जाए. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा -हो गया आप लोगों का भी  हंस लो और आगे बढ़ो.

 

दरअसल, इंटरव्यू में जैकी ने कहा था कि वह और रकुल शादीशुदा हैं, लेकिन उनका रिश्ता खुलापन और ईमानदारी से भरा है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसे सिचुएशनशिप कहा था, ताकि यह दिखाया जा सके कि उनके बीच किसी तरह की बंदिश या झिझक नहीं है.

 

वर्क फ्रंट

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह जल्द ही फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और सारा अली खान जैसे सितारे भी दिखाई देंगे. फिल्म 15 मई को रिलीज होने वाली है.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही