Search

 
 
 

Jadugoda: यूसिल की नरवा पहाड़ क्लब भवन में आयोजित शिविर में 231 यूनिट रक्त संग्रह

यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर  शनिवार को 63वां  रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. नरवा क्लब  भवन में  आयोजित  इस शिविर में  रक्तदाताओं में काफी उत्साह दिखा. शिविर में कुल 231  यूनिट  रक्त संग्रह किया गया.
 
रक्तदान शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते यूसिल के कार्यकारी निदेशक एम के सिंघई.

Bidya Sharma

Jadugoda: यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर  शनिवार को 63वां  रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. नरवा क्लब  भवन में  आयोजित  इस शिविर में  रक्तदाताओं में काफी उत्साह दिखा. शिविर में कुल 231  यूनिट  रक्त संग्रह किया गया.  

रक्तदान को महादान बताया गया है: एम के सिंघई

रक्तदान से जुड़े  "जीवन बचाने  वालों को,बिन मांगे  मिल जाती है दुआएं ,ईश्वर की नजरों में दर्ज़ा  हो जाता है ऊंचा" गाने ने लोगों को जागरूक किया. इसके पूर्व कंपनी के कार्यकारी निदेशक एम के सिंघई,  जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइनस,  मनोरंजन महाली चीफ मेडिकल आफिसर, कंचन भट्ट मिस्र ( नरवापहाड़) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर  कंपनी के कार्यकारी निर्देशक एमके  सिंघई  ने कहा कि रक्तदान से किसी को जीवन मिल जाता है. दुर्घटना में जीवन के लिए संघर्ष  के रहे परिवार का सहारा दोबारा  जीवित हो जाता है. इसी वजह  से  रक्तदान को महादान  की संज्ञा दी गई है.

महिलाओं ने भी किया रक्तदान

Uploaded Image

यूसिल के खान प्रबंधक मनोज कुमार व उनकी पत्नी रक्तदान करती हुईं.

यूसिल की रक्तदान शिविर में दो महिला  माया देवी पति मनोज कुमार  व सुधा सिंह पति  एस के सिंह ने भी रक्तदान में हिस्सा लिया. इस दौरान महिलाओं ने अन्य महिलाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया. रक्तदान शिविर में  60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने  भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई. जिसे कमिटी की ओर से  विद्या शर्मा  समेत अन्य दो लोगों को स्मृति चिन्ह देकर उनका हौसला अफजाई की गई.

 सी आई एस एफ के जवानों ने भी रक्तदान में लिया हिस्सा

शिविर में  यूसिल की सुरक्षा में जुटी केंद्रीय  औद्योगिक सुरक्षा बल के महिला व पुरुष  जवानों ने भी रक्तदान में विनय कुमार, ब्रजेश कुमार,  अरविंद कुमार गोंड , वीरेंद्र कुमार, आर के यादव,  मुकेश कुमार, कुमारी लक्ष्मी, जय प्रकाश सिंह,  दीपक कुमार , संदीप कुमार सिंह  शशि धर समेत भारी संख्या में बढ़ चढ़ कर  हिस्सा लिया।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल लोग

इस रक्तदान शिविर को सफल होने बनाने में कमिटी की ओर से खान प्रबंधक मनोज कुमार, डी एन सिंह,  पी सी दास, इमरान अहमद,  हेमलता शिरोडकर, बाला कृष्णा मिश्रा,  धनंजय सिंह,गाजिया हासदा, आनंद महतो, प्रकाश सिंह,  ए के श्रीवास्तव, एस एस झा, विवेक दास ,बाला कृष्ण, राधा गोबिंद सिंह, रमेश सिंह, राधा कुमारी,नरेंद्र सिन्हा ,जे एन मुर्मू, कमल पात्रों ने अहम योगदान दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही