Search

 
 
 

जादूगोड़ा: विजयादशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, झाकियों ने मन मोहा

चैती नवरात्र के विजयादशमी के शनिवार को सुंदरनगर की सड़कों पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा श्री निवास अखाड़ा व बजरंग अखाड़ा की ओर से निकली. इस शोभायात्रा में साथ चल रही झाकियों ने सबका मन मोह लिया. वहीं सुंदरनगर का पूरा वातावरण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया.
 

Jadugoda: चैती नवरात्र के विजयादशमी के शनिवार को सुंदरनगर की सड़कों पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा श्री निवास अखाड़ा व बजरंग अखाड़ा की ओर से निकली. इस शोभायात्रा में साथ चल रही झाकियों ने सबका मन मोह लिया. वहीं सुंदरनगर का पूरा वातावरण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया. 

Uploaded Image
श्रद्धा और शक्ति के इस अनूठे संगम में जहां श्री बजरंग अखाड़ा से शंकर अग्रवाल व श्रीनिवास अखाड़ा समिति से अनमोल बर्मा अगुवाई में सड़कों पर अलग-अलग शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान युवाओं के हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया. 

 


पूरा वातावरण केसरिया ध्वजों से पटा नजर आया और 'जय श्रीराम' के उद्घोष से आकाश गुंजायमान रहा. कार्यक्रम में श्रीनिवास अखाड़ा समिति की ओर से संतनकुमार ओझा, अनमोल बर्मा ( संरक्षक) शैलेंद्र कुमार सिंह, मो.शोएब, अमित मोदी मौजूद रहे. वहीं, बजरंग अखाड़ा से शंकर अग्रवाल व उनकी पूरी टीम मौजूद रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही