Search

 
 
 

पलामू : बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर

जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित कारीहार गांव के नवादा मोड़ के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Palamu : जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित कारीहार गांव के नवादा मोड़ के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

मृतकों की पहचान पड़वा निवासी जोधन राम के 42 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश राम और मनातू थाना क्षेत्र के टिलहा चक निवासी स्वर्गीय काल मोची के पुत्र राम शरण दास के रूप में की गई है. वहीं घायलों में अनु कुमारी और पांकी थाना क्षेत्र के रनभरे गांव निवासी विकास कुमार शामिल हैं, जिनका इलाज मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में चल रहा है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश राम एक बाइक पर एक बच्ची समेत तीन लोगों के साथ अपने ससुराल चेतमा गांव जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. बाकी दो घायलों का इलाज जारी है.

 

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही