Search

 
 
 

Jadugoda: जादूगोड़ा यूरेनियम प्रोजेक्ट के ठेका मजदूरों को छह अक्टूबर तक मिलेगी अर्जित छुट्टी की एरियर राशि

अर्जित छुट्टी की राशि का भुगतान बीते  20 सितंबर को ही होना था लेकिन कागजी कार्रवाई में देरी को लेकर माामला टल गया. इधर ठेका मजदूरों की शिकायत पर झामुमो जिला संयोजक प्रमुख  बाघराय मार्डी व बगुलासाईं के ग्राम प्रधान मंगल सोरेन ने मामले का संज्ञान लिया व कंपनी प्रबंधन से बात कर मामले को सुलझाया.
 
समझौता पत्र दिखाते यूसिल के उप महाप्रबंधक व झामुमो नेता बाघराय मार्डी.

Jadugoda: यूसिल की जादूगोड़ा यूरेनियम प्रोजेक्ट के 500 ठेका  मजदूरों को आगामी  छह अक्टूबर तक अर्जित छुट्टी की एरियर राशि मिलेगी. इसे लेकर यूसिल के उप महाप्रबंधक (कार्मिक) राकेश कुमार एवं झामुमो नेता बाघराय मार्डी  व बगुलासाईं के ग्राम प्रधान मंगल सोरेन के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए. समझौता के अनुसार छह अक्टूबर तक  वर्ष 2023 व 2024  की बकाया अर्जित छुटी का एरियर भुगतान कर दिया जाएगा. 

इस फैसले पर मजदूरों ने कहा कि झामुमो नेता बाघराय मार्डी  की अगुवाई में लड़ी गई लड़ाई का उन्हें फायदा मिला व ठेका कर्मियों को भी 15 दिनों में  एक अतिरिक्त छुट्टी का प्रावधान लागू हो पाया जबकि इसके पूर्व 30 सालों से इस सुविधा से ठेका मजदूर वंचित थे. जिस पर बुधवार को ऐतिहासिक फैसला ठेका मजदूरों के पक्ष में आया.

 20 सितंबर को होना था अर्जित छुट्टी की एरियर भुगतान

अर्जित छुट्टी की राशि का भुगतान बीते  20 सितंबर को ही होना था लेकिन कागजी कार्रवाई में देरी को लेकर माामला टल गया. इधर ठेका मजदूरों की शिकायत पर झामुमो जिला संयोजक प्रमुख  बाघराय मार्डी व बगुलासाईं के ग्राम प्रधान मंगल सोरेन ने मामले का संज्ञान लिया व कंपनी प्रबंधन से बात कर मामले को सुलझाया. बाघराय मार्डी  ने चेतावनी दी है कि  आगामी छह अक्टूबर तक  अर्जित  छुट्टी राशि  का भुगतान नहीं हुआ तो आगे कंपनी के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा,जिसका जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही