Search

 
 
 

जादूगोड़ाः बागों में गोवर्धन पूजा का उल्लास, विधायक संजीव सरदार ने भक्तों के बीच बांटा महाभोग

पूजा में पोटका विधायक संजीव सरदार भी शामिल हुए. उन्होंने गोवर्धन पूजा कर भगवान कृष्ण से क्षेत्र की खुशहाली की कमाना की, भक्तों के बीच महाभोग (प्रसाद) का वितरण भी किया.
 

Jadugora : जादूगोड़ा से सटे बागों गांव में गुरुवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई. पूजा में पोटका विधायक संजीव सरदार भी शामिल हुए. उन्होंने गोवर्धन पूजा कर भगवान कृष्ण से क्षेत्र की खुशहाली की कमाना की, भक्तों के बीच महाभोग (प्रसाद) का वितरण भी किया. इस मौके पर करीब 10 हजार भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद बांटा गया. 


ज्ञात हो कि पोटका प्रखंड के बागों गांव में वर्ष 1978 से हर साल गोवर्धन पूजा धूमधाम से होती आ रही है. इस बार 47वीं गोवर्धन पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में जश्न का महौल है. लोग भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन हैं. आयोजन को सफल बनाने में गोवर्धन पूजा समिति के सुब्रतो कुमार गोप, अश्वनी गोप, फटीक चंद्र गोप, अभीरथ गोप, तापस कुमार,  राजकिशोर गोप, पुजारी रविशंकर दास, जदूपति गोप, धनंजय गोप,  शंकर सरदार, अरविंद गोप, देवाशीष गोप का अहम  योगदान है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही