Search

 
 
 

Jadugoda:  स्वर्गीय शम्भू नाथ महतो फुटबॉल प्रतियोगिता 25- 26 अक्टूबर को, 32 टीमें भाग लेंगी

पोटका प्रखंड अंतर्गत हाथीबिंधा पंचायत में 15वां स्वर्गीय शम्भू नाथ महतो फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 आगामी 25 व 26 अक्टूबर को होना तय किया गया है. इसकी तैयारियों को लेकर आज बृहस्पतिवार को वनगोंडा मैदान में कमिटी की बैठक हुई.
 
फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बैठक करते ग्रामीण.

Bidya Sharma

Jadugoda :  पोटका प्रखंड अंतर्गत हाथीबिंधा पंचायत में 15वां स्वर्गीय शम्भू नाथ महतो फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 आगामी 25 व 26 अक्टूबर को होना तय किया गया है. इसकी तैयारियों को लेकर आज बृहस्पतिवार को वनगोंडा मैदान में कमिटी की बैठक हुई. प्रतियागिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगी.

प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 6500/- रुपया

बैठक में पुरस्कार राशि तय की गई. इसमें प्रथम पुरस्कार  1,20000/- रुपये, द्वितीय 80000/-, तृतीय 35000/-, एवं चतुर्थ 35000/- रुपये रखी गई है. प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 6500/- रुपया तय किया गया. यह जानकारी स्व. शंभु नाथ महतो के पुत्र नंद लाल महतो ने दी. बैठक में  हाथीबिंधा पंचायत के उप मुखिया तपन महतो, धनंजय महतो, गौरांगो महतो, सोनू कर्मकार, फोकिर महतो, टाइगर पी के एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही