Search

 
 
 

जादूगोड़ा :  72 घंटे की बारिश में कई बिजली पोल उखड़े,  सुधि लेने वाला कोई नहीं

झारखंड के कई जिलों में बीते तीन दिनों से बारिश हो रही है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तेज बारिश और मिट्टी कटाव के कारण जादूगोड़ा के मुर्गाघुटू से डोमजूड़ी जाने वाली मुख्य सड़क पर लगे कई बिजली के ढलाई पोल उखड़ गए हैं, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है.
 

 

Jadugora :  झारखंड के कई जिलों में बीते तीन दिनों से बारिश हो रही है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तेज बारिश और मिट्टी कटाव के कारण जादूगोड़ा के मुर्गाघुटू से डोमजूड़ी जाने वाली मुख्य सड़क पर लगे कई बिजली के ढलाई पोल उखड़ गए हैं, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है.

 

सूचना के बाद भी प्रशासन बेखबर, कार्रवाई की मांग

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मामले की सूचना के बावजूद अब तक न बिजली विभाग और न ही स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई संज्ञान लिया गया है. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. उनका कहना है कि बिजली के पोल पहले से ही कमजोर स्थिति में थे. विभाग ने समय रहते मरम्मत नहीं करवाई. लगातार हो रही बारिश के कारण पोल झुक गये हैं या फिर उखड़ गये हैं, जिससे जान-माल को नुकसान पहुंच सकता है. ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई और जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही