Search

 
 
 

जादूगोड़ा : मुक्तिधाम फाउंडेशन ने गांवों में किया दवा का छिड़काव

बरसात शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसे संक्रामक रोगों का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में मुक्तिधाम फाउंडेशन, कदमा (जमशेदपुर) की ओर से जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह और इंचड़ा गांव में दवा का छिड़काव किया गया.
 

Jadugora :  बरसात शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसे संक्रामक रोगों का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में मुक्तिधाम फाउंडेशन, कदमा (जमशेदपुर) की ओर से जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह और इंचड़ा गांव में दवा का छिड़काव किया गया.

 

फाउंडेशन के सुपरवाइज़र अरुण करुआ ने कहा कि जिले के सभी गांवों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने बताया कि संस्था बीते दो वर्षों से लगातार दवा का छिड़काव कर रही है, ताकि लोगों को मच्छरों से राहत मिल सके.  इधर गांव के लोगों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और प्रशासन से भी ऐसे अभियानों को सहयोग देने की मांग की.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही