Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीयों का खून बहाने वाले आतंकवादियों के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं है : पीएम मोदी

New Delhi :  श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक बातचीत के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में दुनिया ने भारत की क्षमता देखी. ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति को दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया.

 

 

पीएम ने कहा कि हमने दिखा दिया कि भारतीयों का खून बहाने वाले आतंकवादियों के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं है. खून बहाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. हमने 22 मिनट में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया. आज का भारत राष्ट्रहित में क्या किया जा सकता है और क्या सही है, उसके अनुसार कदम उठाता है.

 

पीएम ने कहा कि रक्षा आवश्यकताओं के लिए भारत की विदेशों पर निर्भरता लगातार कम हो रही है. हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेड इन इंडिया हथियारों की मदद से इसका प्रभाव भी देखा है.  

 

श्री नारायण गुरु को महान संत करार देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, श्री नारायण गुरु के आदर्श पूरी मानवता के लिए बहुत बड़ी पूंजी है. जो लोग देश और समाज की सेवा के संकल्प पर काम करते हैं श्री नारायण गुरु उनके लिए प्रकाश स्तंभ की तरह हैं.   


 
पीएम मोदी ने कहा, भारत की विशेषता है कि हमारा देश जब भी मुश्किलों के भंवर में फंसता है, तो कोई न कोई महान विभूति देश के किसी कोने में जन्म लेकर समाज को नयी दिशा दिखाता है.  

 

पीएम मोदी ने कहा कि श्री नारायण गुरुदेव और महात्मा गांधी के बीच बातचीत ने हमारे  स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा दिखाई. 100 साल पहले की सामाजिक परिस्थितियां, सदियों के उपनिवेशवाद के कारण उस युग में जो विकृतियां पैदा हुई थीं, लोग उन बुराइयों के खिलाफ बोलने से डरते थे. लेकिन श्री नारायण गुरु ने विरोध की परवाह नहीं की.

 

पीएम ने कहा कि वे कठिनाइयों से नहीं घबराये क्योंकि वे सद्भाव और समानता में, सत्य में, सेवा और सद्भाव में विश्वास करते थे. यही प्रेरणा हमें सबका साथ, सबका विकास का रास्ता दिखाती है. यही विश्वास हमें उस भारत के निर्माण की शक्ति देता है जहां आखिरी व्यक्ति हमारी प्राथमिकता है. 

 


पीएम मोदी ने कहा, श्री नारायण गुरु के सिद्धांत मानव जाति के लिए बहुत बड़ी संपदा हैं. जो लोग देश और समाज की सेवा का संकल्प लेकर काम करते हैं, श्री नारायण गुरु उनके लिए प्रकाश स्तंभ की तरह हैं.

 

आप सभी जानते हैं कि शोषित और वंचित समुदाय के साथ मेरा कैसा नाता है. इसीलिए, आज भी जब मैं शोषित और वंचित समुदाय के लिए कोई बड़ा फैसला लेता हूं, तो मैं गुरुदेव को याद करता हूं.  

 

पीएम मोदी ने कहा, आज भी 100 साल पहले हुई वो मुलाकात सामाजिक सद्भाव और विकसित भारत के संयुक्त उद्देश्य के लिए ऊर्जा का स्रोत है.  उन्होंने कहा कि यह परिसर हमारे देश के इतिहास की एक अभूतपूर्व घटना को याद करने का साक्षी बन रहा है.

 

पीएम ने कहा कि एक ऐसी ऐतिहासिक घटना जिसने न केवल हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को एक नया रास्ता दिखाया, बल्कि आजादी के लक्ष्य और स्वतंत्र भारत के सपने को एक ठोस अर्थ भी दिया.100 साल पहले श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच हुई मुलाकात आज भी प्रेरणादायक और प्रासंगिक है.


 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अभी हाल ही में हमने विश्व योग दिवस मनाया.  इस बार योग दिवस की थीम थी वन अर्थ, वन हेल्थ यानी एक धरती एक स्वास्थ. आज भारत सस्टेनेबल डेवलपमेंट की दिशा में वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड जैसे ग्लोबल मूवमेंट को लीड कर रहा है.

 

2023 में जब भारत ने G20 समिट को लीड किया था, तब थीम रखा था ववन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर.  हमारे इन प्रयासों में वसुधैव कुटुंबकम की धारणा जुड़ी हुई है.
  

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही