Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jadugoda News : राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में कॉलेज छात्र की मौत

जमशेदपुर-खड़गपुर रेलखंड स्थित राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर हुए एक ट्रेन हादसे में करीम सिटी कॉलेज के छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान वरुण महतो (19 वर्ष) के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: जमशेदपुर-खड़गपुर रेलखंड स्थित राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर हुए एक ट्रेन हादसे में करीम सिटी कॉलेज के छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान वरुण महतो (19 वर्ष) के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि वरुण महतो चांडिल थाना क्षेत्र के लेटेंमदा पंचायत अंतर्गत दारूदा टोला के निवासी थे. उनके पिता का नाम धीरेंद्र नाथ महतो है. वरुण जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे.जानकारी के अनुसार, वरुण बुधवार सुबह करीब 5 बजे घर से निकले थे. इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर उनका शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया.

 


घटना की सूचना मिलने पर घाटशिला जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल शव को जादूगोड़ा स्थित यूसिल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है. गुरुवार को घाटशिला में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही