Search

 
 
 

Jadugoda News : जनगणना के कार्य में जुटे शिक्षक,15 घरों का हुआ सर्वे

धर्मडीह मुहल्ले में जनगणना कार्य के तहत घर-घर सर्वे अभियान की शुरुआत कर दी गई है. जनगणना कर्मी सह चापड़ी उत्क्रमित +2 हिंदी उच्च विद्यालय के शिक्षक अविनाश मिश्रा ने बुधवार से सर्वे कार्य शुरू किया. जो आगामी 12 जुलाई तक चलेगा.
 

Jadugoda : धर्मडीह मुहल्ले में जनगणना कार्य के तहत घर-घर सर्वे अभियान की शुरुआत कर दी गई है. जनगणना कर्मी सह चापड़ी उत्क्रमित +2 हिंदी उच्च विद्यालय के शिक्षक अविनाश मिश्रा ने बुधवार से सर्वे कार्य शुरू किया. जो आगामी 12 जुलाई तक चलेगा.

 

अभियान के पहले दिन धर्मडीह गांव के 15 घरों का सर्वे किया गया. इस दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या सहित कुल 32 सवालों से जुड़ी जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में दर्ज की गई. सर्वे के दौरान कई ग्रामीणों ने अविनाश मिश्रा को बाहरी व्यक्ति समझकर अपने घर की जानकारी साझा करने में कोताही दिखाई. हालांकि बाद में समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने सहयोग किया और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई.

 


जनगणना कर्मी अविनाश मिश्रा ने बताया कि उन्हें स्कूल से करीब 8 किलोमीटर दूर धर्मडीह गांव का जिम्मा सौंपा गया है.उन्होंने कहा,क्षेत्र के लिए अनजान चेहरा होने के कारण लोग शुरुआत में खुलकर सहयोग नहीं कर रहे हैं. कई लोगों को समझाने के बाद वे मान जाते हैं और अपने घर की पूरी जानकारी साझा करते हैं.उन्होंने बताया कि पहले दिन 15 घरों का सर्वे पूरा किया गया और यह अभियान 12 जुलाई तक जारी रहेगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही