Search

 
 
 

जादूगोड़ा : भवानीडीह में जमीन मापी का विरोध, लौटे अंचल कर्मी

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भवानीडीह में पोटका अंचल के अमीन रैयत मल्लिका रानी भगत की जमीन का मापी करने गय थे, लेकिन फर्जी कागजातधारियों ने उन्हें भगा दिया.
 

Jadugora :  जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भवानीडीह में पोटका अंचल के अमीन रैयत मल्लिका रानी भगत की जमीन का मापी करने गय थे, लेकिन फर्जी कागजातधारियों ने उन्हें भगा दिया.  दरअसल रैयत मल्लिका रानी भगत ने अपनी प्लॉट संख्या 922, खाता 391, रकबा 0.52 एकड़ (लगभग एक बीघा) जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप पड़ोसियों पर लगाया है.  उनका कहना है कि वह इस जमीन पर बीते कई वर्षों से लगान जमा कर रही हैं और दस्तावेज भी पूरी तरह वैध हैं. 24 अप्रैल 2025 को जादूगोड़ा थाना में हुए दस्तावेज जांच में उनके पड़ोसी के कागजात फर्जी पाए गए थे. जबकि रैयत महिला के दस्तावेजों को सही ठहराया गया था. 

 

भूमि समाधान शिविर बना मजाक

इस विवाद को सुलझाने के लिए भूमि विवाद समाधान शिविर का आयोजन भी किया गया था, जिसमें मौखिक समझौता हुआ था कि मापी प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं डालेगा. इस समझौते के गवाह जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल और पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला स्वयं थे. बावजूद इसके, मापी के दौरान फर्जी दस्तावेजधारियों ने इसका विरोध किया और अमीन को खदेड़ कर भगा दिया. 

 

SDO से लगाई गुहार, डराने-धमकाने और कब्जे की कोशिश का आरोप

मल्लिका रानी भगत ने अब इस मामले को लेकर जमशेदपुर के SDO से प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने आग्रह किया है कि प्रशासनिक सुरक्षा में पुनः मापी कराई जाए ताकि उन्हें उनकी वैध जमीन का हक मिल सके.  रैयत महिला ने यह भी आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेजधारी न केवल जमीन कब्जाने की नीयत से काम कर रहे हैं, बल्कि भय और मारपीट का माहौल बनाकर उन्हें उनके ही हक से वंचित करने की कोशिश कर रहे हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही