Search

 
 
 

जादूगोड़ा : पोटका मुखिया संघ ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

पोटका मुखिया संघ की अध्यक्षा पानो सरदार की अगुवाई में जादूगोड़ा से सटे सोहदा पंचायत भवन में दिवंगत जननायक शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गईं.
 

Jadugoda : पोटका मुखिया संघ की अध्यक्षा पानो सरदार की अगुवाई में जादूगोड़ा से सटे सोहदा पंचायत भवन में दिवंगत जननायक शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गईं. दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई.

 

इस मौके पर गुरु जी शिबू सोरेन के निधन को लेकर सभी की आंखें नम हो गई. मुखिया संघ की अध्यक्षा पानो सरदार ने कहा कि गुरु जी शिबू सोरेन नहीं होते तो झारखंड अलग राज्य नहीं प्राप्त होता. उनके बलिदान व संघर्ष के बल पर आदिवासियों-मूलवासियों को उनका हक झारखंड अलग राज्य के रूप में मिला.

 

उन्होंने आगे कहा कि राज्य की जनता  उनके दिखाए रास्ते पर चलेगी. उन्होंने आशा व्यक्त की कि जाने से पूर्व गुरु जी ने अपने पुत्र सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जो जिम्मेदारी सौंपी है. वह एक-एक जनता के हित में काम करेंगे.

 

इस मौके पर मुखिया संघ की ओर से संघ की अध्यक्ष पानो सरदार, उपाध्यक्ष बाघराय  सोरेन सचिव अभिषेक सरदार असित सरदार, विदेन सरदार, संगीता सरदार, सिमती सरदार, पानो सरदार, अमृत माझी, जितेश भक्त समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही