Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा: बहडाडीह गांव में हरिमंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, निकली कलश यात्रा

हाथी बिंदा पंचायत के बहडाडीह गांव में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बुधवार को हरिमंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इसके पूर्व गांव की 108 महिलाओं ने कोकदा गांव स्थित साधु डेरा गुप्त गंगा से पानी भर कर हरिमंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda : हाथी बिंदा पंचायत के बहडाडीह गांव में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बुधवार को हरिमंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई. इसके पूर्व गांव की 108 महिलाओं ने कोकदा गांव स्थित साधु डेरा गुप्त गंगा से पानी भर कर हरिमंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली. जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया.

 

इस अवसर पर आयोजित हरिनाम कीर्तन के गूंज से पूरा गांव गुंजायमान रहा. ग्रामीणों ने भक्ति के रस में डूबकी लगाई. संध्या समय घुलट के साथ महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनने में ग्रामीणों की ओर से रविन्द्र नाथ महतो, किशोर महतो, पप्पू महतो, दीपक कुमार, संजीवन महतो, समित महतो, राजेश महतो, बैद्यनाथ महतो, परिमल महतो, रतन महतो, आशीष महतो ने अहम योगदान दिया

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही