Search

 
 
 

जादूगोड़ा : राखा कॉपर कर्मचारियों और आश्रितों ने एचसीएल प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के राखा कॉपर परियोजना कार्यालय में आज भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह की अगुवाई में बुधवार को भूतपूर्व कर्मचारियों और उनके आश्रितों ने एकजुट होकर कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा.
 

बकाया एरियर और नौकरी में प्राथमिकता की रखी मांग

Jadugoda : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड  के राखा कॉपर परियोजना कार्यालय में आज भाजपा नेता मनोज प्रताप  सिंह की अगुवाई में बुधवार को भूतपूर्व कर्मचारियों और उनके आश्रितों ने एकजुट होकर कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा.

 

मांग पत्र में पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार में प्राथमिकता देने, बकाया एरियर का शीघ्र भुगतान करने और लंबे समय से लंबित अन्य मुद्दों के समाधान की मांग खी गई है. प्रतिनिधिमंडल ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के  एचआर हेड कमलेश कुमार और साकेत कुमार को मांग पत्र सौंपा.

 

इस प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, स्वासपुर के प्रधान अरविंद भगत, महासचिव मनोज प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष लिटा राम मुर्मू, विशाल मुर्मू, बिस्वनाथ शर्मा, अजीत पात्रो, गुरुचरण उपाध्याय, तापस मदीना सहित अन्य लोग शामिल थे.

 

मांग पत्र में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदु शामिल थे

 

1. वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों की वेतन पूर्णनिरीक्षण राशि एरियर के साथ भुगतान करने की व्यवस्था करे.
2. पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी में प्राथमिकता.
3. कंपनी द्वारा पूर्व कर्मचारियों को आवंटित क्वार्टर जिसमें वे या उनके आश्रित पिछले 24 वर्षों से रह रहे हैं उन्हें बनाए रखें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही