Search

 
 
 

Jadugoda:  बालू माफियाओं ने उतरी इंचडा पंचायत व सासपुर गांव की गुरा नदी को बनाया ठिकाना

फिलहाल नदी में पानी होने की वजह से बालू माफिया ने  हजारों ट्रैक्टर बालू नदी किनारे जमा कर रखा है जहां से बालू का खेल चल रहा है. जिसकी कीमत प्रति ट्रैक्टर 4 से 5 हजार रुपया है. इस बालू के अवैध काला कारोबार में हर कोई हाथ धोने में जुटा है.
 
सासपुर गांव से गुर्रा नदी जाने वाली सड़क पर बालू उठाव को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगाई गई पत्थर की घेराबंदी.

Bidya Sharma

Jadugoda :  जादूगोड़ा मोड चौक स्थित उतरी इंचडा गांव के बगल से गुजरने वाली गुरा नदी से बालू का काला कारोबार बदस्तूर जारी है. जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. इधर जादूगोड़ा के बालू माफियाओं ने उतरी इंचडा पंचायत व सासपुर गांव के गुरा नदी को अपना ठिकाना बनाया है. जहां  से बालू का उठाव कर मंहगे दामों में बेचा जा रहा है.

Uploaded Image

सासपुर गांव के नदी किनारे रखे गए बालू के अवैध स्टॉक.

इसी नदी के दूसरे किनारे सासपुर गांव पड़ता है. इन्हीं दोनों गांव के बीच से गुरा नदी गुजरती है. बालू को ट्रैक्टर से लाद कर घरों में महंगे दामों पर बेचा जा रहा है. जिससे बालू माफिया जहां मालामाल हो रहे है वहीं गरीब के पहुंच से बालू बाहर हो गई है. फिलहाल नदी में पानी होने की वजह से बालू माफिया ने  हजारों ट्रैक्टर बालू नदी किनारे जमा कर रखा है जहां से बालू का खेल चल रहा है. जिसकी कीमत प्रति ट्रैक्टर 4 से 5 हजार रुपया है. इस बालू के अवैध काला कारोबार में हर कोई हाथ धोने में जुटा है.

Uploaded Image

नदी जाने वाली कच्ची सड़क का हाल-बेहाल.

इधर स्थानीय लोगो ने कहा कि अवैध बालू के कारोबार से  सड़कें टूट रही हैं व लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है. इस बाबत ग्रामीणों ने जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक से जादूगोड़ा में चल रहे अवैध बालू के काला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है ताकि सरकार के  राजस्व की आर्थिक क्षति को भी रोका जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही