Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जादूगोड़ा: ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस का राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू

30 साल बाद राखा माइंस रेलवे स्टेशन (जादूगोड़ा) में ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव आज सोमवार से शुभारंभ हो गया.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda : 30 साल बाद राखा माइंस रेलवे स्टेशन (जादूगोड़ा) में ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव का आज सोमवार से शुभारंभ हो गया. इधर राखा माइंस स्टेशन मास्टर धनंजय कुमार की अगुवाई में भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह, डॉ सुशील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सज्जन खेमका, किशोर कांवटिया समेत स्थानीय लोग उत्कल एक्सप्रेस के टाटा-खड़गपुर खंड पर  राखा माइंस (जादूगोड़ा) में रुकते ही खुशी से झूम उठे व ट्रेन के चालक को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया.

 

 

इस दौरान स्थानीय लोगों ने मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया. आज सोमवार को ट्रेन संख्या 184770 पूरी से ऋषिकेश सुबह 4.50 पहुंचनी थी लेकिन आधे घंटे विलंब से राखा माइंस 5.45 बजे पहुंची. इस बाबत भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव पर खुशी जाहिर की व सांसद विद्युत महतो को बधाई दी.

भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह ने कहा कि 1996 में संयुक्त संघर्ष समिति की अगुवाई में  अनिल अग्रवाल, स्वर्गीय गोपी नाथ सोरेन,  स्वर्गीय राम कुमार गुप्ता,  स्वर्गीय मधु सूदन भक्त,  की अगुवाई में खड़गपुर जाकर डीआरएम को उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था. कई बार धरना प्रदर्शन के बाद उनकी मांगे पूरी हुई है.

लगातार सांसद विद्युत महतो से भी अपनी मांगों को लेकर अवगत कराता रहा. अंत में सांसद विद्युत महतो के प्रयास से उत्कल एक्प्रेस का ठहराव राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर संभव हो पाया. इधर स्थानीय ऑटो चालकों ने सांसद विद्युत महतो से कोरोना काल में बंद पड़े कुर्ला एक्सप्रेस समेत अन्य लोकल ट्रेनें चालू करने की मांग उठाई है ताकि पूर्व में बंद पड़े ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही