Search

 
 
 

जादूगोड़ा : यूरेनियम और परमाणु ऊर्जा की जानकारी से रूबरू हुए 6 स्कूल के छात्र

भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के 70 साल पूरे होने पर यूसिल और डीएई  संयुक्त रूप से नरवा पहाड़ में प्लेटिनम जुबली वर्ष मना जा रहे हैं. इस अवसर पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दूसरे चरण में नरवा पहाड़ स्थित इन्फॉर्मेशन सेंटर में छह विद्यालयों के छात्रों को यूरेनियम अयस्क, उसके उत्पादन, प्रोसेसिंग और उससे उत्पन्न ऊर्जा के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई.
 
  • नरवा पहाड़ में यूसिल और डीएई मना रहे परमाणु ऊर्जा विभाग का प्लेटिनम जुबली वर्ष

Jadugora  :  भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के 70 साल पूरे होने पर यूसिल और डीएई  संयुक्त रूप से नरवा पहाड़ में प्लेटिनम जुबली वर्ष मना जा रहे हैं. इस अवसर पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दूसरे चरण में नरवा पहाड़ स्थित इन्फॉर्मेशन सेंटर में छह विद्यालयों के छात्रों को यूरेनियम अयस्क, उसके उत्पादन, प्रोसेसिंग और उससे उत्पन्न ऊर्जा के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई.

 

फिल्म और प्रदर्शनी के जरिए दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को यूरेनियम पत्थर की संरचना, खनन की प्रक्रिया, प्रोसेसिंग और उससे जुड़ी वैज्ञानिक जानकारियां फिल्मों और प्रदर्शनियों के माध्यम से दी गईं. बच्चों को बताया गया कि कैसे यूरेनियम से प्राप्त ऊर्जा का उपयोग मेडिकल, रक्षा, कृषि, एक्स-रे, कैंसर के इलाज, कोल्ड स्टोरेज और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में किया जाता है. 

 

50 छात्रों ने लिया भाग

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खुखड़ाडीह से आए लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. बच्चों को यूरेनियम की उपयोगिता के साथ-साथ इससे जुड़े भ्रांतियों और सुरक्षा पहलुओं की भी जानकारी दी गई. 

 

मुख्य अतिथि और आयोजकों की भूमिका

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि खोमराज प्रगणिया शामिल हुए. जबकि सह संयोजक डॉक्टर पी. के. अधिकारी, खान प्रबंधक मनोज कुमार, हेल्थ फिजिक्स  प्रभारी सर्जन सिंह, बी एल दंडपाट, ए के श्रीवास्तव, डी एन सिंह और गाजिया हांसदा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही