Search

 
 
 

जादूगोड़ा : सिद्धू-कान्हू मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

नरवा पहाड़ स्थित सिद्धू-कान्हू मेमोरियल स्कूल केड़ो में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती  शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह, विधालय प्राचार्य बनवारी दास, दुलू राम सरदार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
 

Jadugoda :  नरवा पहाड़ स्थित सिद्धू-कान्हू मेमोरियल स्कूल केड़ो में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह, विधालय प्राचार्य बनवारी दास, दुलू राम सरदार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

 

कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू ने घाटशिला से दिवंगत विधायक सह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के कार्यकाल में इस स्कूल के सरकारी करण के अधूरे सपने को पूरा करने का आह्वान किया.

 

कहा कि इस स्कूल को जिले के उपायुक्त कार्यालय में अटकी फाइल को आगे बढ़ाकर उनके वायदे को पूरा करेंगे ताकि बीते 1982 से वित्त रहित इस विद्यालय के साढ़े तीन सौ आदिवासी छात्र-छात्राओं  को सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाया जा सके. जबकि पूर्व जिप अध्यक्ष बुलू रानी सिंह ने इस मौके पर शिक्षकों को उपहार बांट कर शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया.

 

इस दौरान बच्चों ने बाल-विवाह व बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ नामक लघु नाटक प्रस्तुत कर अभिभावकों का दिल जीत लिया. इस नाटक ने बेटी के संरक्षण व संवर्धन को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा कर गई.

 

इस समारोह को विद्यालय प्राचार्य बनवारी दास व दुलू राम सरदार ने भी संबोधित किया तथा बच्चों की शीर्ष तक पहुंच कर कामयाब के गुर बताए. उन्होंने आगे कहा कि माता -पिता के बाद आगे बढ़ाने के लिए दूसरा गुरु शिक्षक ही होते है.

 

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विधालय के प्राचार्य बनवारी दास, उपप्राचार्य सुशील सोरेन, तारा पदों गोप, दुलू राम सरदार,  राजन मुर्मू, बुधराम हेंब्रम , गोदाई भूमिज, रोडियो सोरेन, मनोरंजन महाली,  दसमत किस्कू, स्थानीय मुखिया पलटन मुर्मू, गोदाई भूमिज, रास बिहारी दास, बीबी बेसरा सहित काफी संख्या में  ग्रामीण  उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही