Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jadugoda:  :  डुमरिया एकलव्य विद्यालय के हटाए गए स्टाफ ने डीसी से की वापस नियोजन देने की मांग

डुमरिया के कांतासोल स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में डेढ़ महीने सुरक्षा गार्ड व सफाई कर्मी के पद पर सेवा देने बाद छह स्टाफ को बिना नोटिस के हटाए जाने का विरोध शुरू हो गया है.
Advertisement
Advertisement
जादूगोड़ा में प्रदर्शन करते डुमरिया एकलव्य विद्यालय के हटाए गए स्टाफ.

Bidya Sharma

Jadugoda :  डुमरिया के कांतासोल स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में डेढ़ महीने सुरक्षा गार्ड व सफाई कर्मी के पद पर सेवा देने बाद छह स्टाफ को बिना नोटिस के हटाए जाने का विरोध शुरू हो गया है. सेवा समाप्त होने के बाद जितेंद्र नायक, राजेन सोरेन, कापडा मुर्मू, देवनन्दन नायक, कमला मुनि सरदार, सरोज कुमार कौर ने जादूगोड़ा मोड़ चौक पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया.

जल्द बहाली नहीं हुई तो आंदोलन होगाः ग्राम प्रधान

पीड़ित कर्मचारियों ने कहा कि ऑफर लेटर के आधार पर सभी छह लोगों ने डुमरिया के एकलव्य  मॉडल आवासीय विद्यालय के सुरक्षा गार्ड व सफाई कर्मी के पद पर योगदान दिया था. लेकिन बिना किसी गलती व नोटिस के नौकरी से बैठा दिया गया, जबकि वे मूलवासी हैं. इस बाबत जादूगोड़ा के ग्राम प्रधान जुगल सिंह सरदार ने उपायुक्त से जल्द इन लोगों को नौकरी में बहाल करने मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही