Search

 
 
 

जादूगोड़ा: समान काम का समान वेतन देने की मांग, यूसील के ठेका मजदूरों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

 
Jadugoda(Bidya Sharma): यूसील के ठेका मजदूरों ने भी समान काम का समान वेतन देने की मांग को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है व अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.  बृहस्पतिवार को यूसीआईएल के ठेका मजदूरों ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर समान काम का समान वेतन देने की मांग उठाई.  यह रैली पूरे कंपनी कॉलोनी में भ्रमण के बाद मोड़ चौक जाकर समाप्त हो गई. इसे भी पढ़ें: नाबालिग">https://lagatar.in/pandaras-monu-lohra-sentenced-to-20-years-for-raping-a-minor/">नाबालिग

से दुष्कर्म करने वाले पंडरा के मोनू लोहरा को 20 साल की सजा

बाघराय मार्डी ने की रैली की अगुवाई

रैली की अगुवाई बाघराय मार्डी ने की. इधर ठेका मजदूरों की मांगो को यूसील के ट्रेड यूनियनों का भी समर्थन मिलने से उनके हौसले बुलंद हैं, यूसील की ट्रेड यूनियनों की मानें तो कंपनी में 75 प्रतिशत ठेका मजदूर हैं. उनकी भी उत्पादन में अहम भूमिका है. उन्हें भी कंपनी कर्मियों की तरह सभी सुविधा पाने का हक है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-the-high-courts-decision-the-deputy-labor-commissioner-was-asked-to-clarify-the-position-of-the-telco-workers-union/">जमशेदपुर

: हाईकोर्ट के फैसले के बाद उपश्रमायुक्त से की गई टेल्को वर्कर्स यूनियन की स्थिति स्पष्ट करने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही