Search

 
 
 

जादूगोड़ाः फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में पुलिया निर्माण के आश्वासन के बाद हुई बंपर वोटिंग

नेत्राबेड़ा के बूथ संख्या 231 पर बंपर वोटिंग हुई. यहां कुल 739 वोटर हैं. दोपहर करीब ढाई बजे तक 492 मत (67 प्रतिशत) पड़ चुके थे. इसी तरह पाटकीता के बूथ पर भी अच्छी वोटिंग हुई है.
 

Jadugora : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को सुदूर ग्रामीणों क्षेत्रों में बंपर बोटिंग हुई. मुसाबनी प्रखंड की फॉरेस्ट ब्लाक पंचायत के ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग को लेकर पहले वोट बहिष्कार की घोषणा की थी. बाद में झारखंड सरकार व स्थानीय प्रशासन के आश्वासन पर लोग मान गए. नेत्राबेड़ा के बूथ संख्या 231 पर बंपर वोटिंग हुई. यहां कुल 739 वोटर हैं. दोपहर करीब ढाई बजे तक 492 मत (67 प्रतिशत) पड़ चुके थे. इसी तरह पाटकीता के बूथ पर भी अच्छी वोटिंग हुई है. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार, सड़क के मुद्दे पर वोटिंग कर अपनी मंशा साफ कर दी है.


 महिलाओं ने पहले मतदान किया फिर धान कटनी में जुट गईं. मतदान के बाद झामुमो व भाजपा ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. उपचुनाव में 300 बूथों पर मतदान शांतपूर्ण रहा. इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन व झामुमो के सोमेश सोरेन समेत कुल 13 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही