Search

 
 
 

जादूगोड़ा : आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति बुनुडीह (हरिना) की नई कमेटी का गठन

पोटका प्रखंड अंतर्गत मेजोगोड़ा में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति बुनुडीह का आज पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमिटी का पुनर्गठन किया गया. इस मौके पर सर्वसम्मति से हीरो सिंह सरदार (नारदा) को अध्यक्ष बनाया गया जबकि अभिषेक सरदार, (संग्राम) सचिव चुने गए. इसी तरह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कोकिल सरदार को सौंपी गई है.
 
  • हीरो सिंह बने अध्यक्ष व सचिव चुने गए अभिषेक सरदार
  • भूमिज समाज के धार्मिक मुद्दे समेत समाज हित में काम करेगी नई कमिटी- युधिष्ठिर सरदार

Jadugoda : पोटका प्रखंड अंतर्गत मेजोगोड़ा में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति बुनुडीह का आज पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमिटी का पुनर्गठन किया गया. इस मौके पर सर्वसम्मति से हीरो सिंह सरदार (नारदा) को अध्यक्ष बनाया गया जबकि अभिषेक सरदार, (संग्राम) सचिव चुने गए. इसी तरह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कोकिल सरदार को सौंपी गई है.

 

इस बाबत समिति से जुड़े युधिष्ठिर सरदार ने कहा कि  अगले तीन महीनों अंदर इस कमिटी का विस्तार किया जाएगा. जिसकी जिम्मेदारी समाज के धार्मिक मामलों समेत समाज हित में काम करेगी व स्वतंत्र रूप से काम करेगी. बैठक की अध्यक्षता हातू मुंडा लक्षीश्वर सरदार ने की.

 

बैठक में उपस्थित लोग
 

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष श्रीपति सरदार, पूर्व सचिव रघुनाथ सरदार,  दिसुम नाया सुशांत सरदार, युधिष्ठिर सरदार, कालीदास सरदार, कार्तिक सरदार, मोहन लाल सरदार, विभिषण सरदार,  महीन सरदार, अवित्र सरदार,  बुद्धेश्वर सरदार,  अजीत सरदार, सपन कुमार सरदार, श्रीकांत सरदार, बृहस्पति सरदार,  उत्तम सिंह,  मनोज सरदार, गुहीराम सरदार, हेमंत सरदार,  रामचंद्र सरदार 50 गांवों मसलन मेजोगोड़ा, पतिसाई, हरिना, नारदा, कुंदरूकोचा, बोंगाडूंगरी, कंदर, कोराडकोचा, देंगाम, फूलझारी, आतेझारी, रगड़ासाई, रुगड़ीसाई, जोजोडीह, सिगदी, सरजोमडीह, गोमेयासाई, पुखुरिया,  बोड़ाम, बाड़ेडीह, बकमडीह, कोवाली, कैरासाई, पावरु, चाकड़ी, कलमडीह, पंड्या साई के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही