Search

रांची: ब्राह्मण महासभा ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का मनाया जन्मोत्सव

Ranchi: चुटिया में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया. भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के चरणों में पुष्प अर्पित किए गए और माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर फिर हवन किया गया. भक्तों के बीच प्रसाद वितरण हुआ. इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने भगवान परशुराम के जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि भगवान परशुराम सप्त चिरंजीवियों में से एक थे. वह अमर हैं,चिरंजीव हैं, जो आज भी हमारे बीच में हैं. हम इनका निश्चल भाव से स्मरण करते हैं.

 

अपनों का सारा कष्ट हरण होता है. भगवान परशुराम का जन्म विश्व कल्याण के लिए ही हुआ है. जो आज भी हमारे बीच तपस्या में लीन टांगीनाथ में दर्शन दे रहे हैं.

 

ब्राह्मण समाज महिला शाखा के ललिता ओझा ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने वाले भगवान परशुराम आज भी हम लोगों के बीच है. मृत्युंजय झा ने कहा कि भगवान परशुराम भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और करण जैसे महान योद्धाओं को भी शिक्षा दी थी. 


मौके पर ब्राह्मण समाज के संयोजक मनोज कुमार पांडेय, मिथिलांचल के ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय झा, अंजनीकांत झा,रोशन मिश्रा,पवन कुमार पांडेय पंडित बैजनाथ तिवारी, अमित पांडेय, दिलीप पांडेय, महिला सेल के अध्यक्ष ललिता ओझा समेत अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//