Search

 
 
 

रांची : लोअर बाजार इलाके में युवक ने की आत्महत्या

राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. युवक का नाम आरिफ उर्फ सिंकू है. मृतक युवक हिंदपीढ़ी का रहने वाले था. आरिफ उर्फ सिंकू लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रमजान कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था.
 

Ranchi: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. युवक का नाम आरिफ उर्फ सिंकू है. मृतक युवक हिंदपीढ़ी का रहने वाले था. आरिफ उर्फ सिंकू लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रमजान कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था.

 

इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की सही जानकारी सामने नहीं आई है.

 

युवक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी हो रही है. इस मामले में परिवार वालों से पूछताछ की जाएगी. आरिफ ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

 

पति-पत्नी में चल रहा था विवाद 

पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि मृतक युवक और पत्नी के बीच विवाह चल रहा था. जिसके कारण मृतक युवक आरिफ अकेले रह रहा था. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरिफ को जुए की लत लगी हई थी, जिसके कारण उसे कई बार नुकसान का सामना करना पड़ा था. जिसके कारण वह तनाव में रह रहा था. फिलहाल पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही