Search

 
 
 

जामताड़ा: भीषण गर्मी के चलते 21 अप्रैल से बदला स्कूल टाइम, सुबह 7 बजे से लगेंगी कक्षाएं

जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर उपायुक्त आलोक कुमार ने जिले के सभी विद्यालयों के लिए नई समय-सारणी जारी की है.
 

Jamtara: जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर उपायुक्त आलोक कुमार ने जिले के सभी विद्यालयों के लिए नई समय-सारणी जारी की है.

 

जारी आदेश के अनुसार, 21 अप्रैल से जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी. वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी.

 

इसके अलावा सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन ने यह कदम छात्रों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से उठाया है. यह नई व्यवस्था 21 अप्रैल से प्रभावी होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही