Search

 
 
 

लातेहार : कार व ऑटो की टक्कर में 4 घायल, कार सवार फरार

कार और ऑटो की सीधी टक्कर में ऑटो चालक समेत उसमें सवार चार लोग घायल हो गए. घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कूरो मोड़ में सोमवार की शाम तकरीबन साढ़े चार बजे की है.
 

Latehar : कार और ऑटो की सीधी टक्कर में ऑटो चालक समेत उसमें सवार चार लोग घायल हो गए. घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कूरो मोड़ में सोमवार की शाम तकरीबन साढ़े चार बजे की है. 

 

 

जानकारी के अनुसार कार मेदिनीनगर की ओर से आ रही थी और कूरो मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक ऑटो को टक्कर मार दी. इसमें ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए. घायलों में मोहन लोहरा (50), संजना गिद्ध (18 वर्ष), प्रतिमा कुजूर और टेंपू चालक अनिल घासी का नाम शामिल है. जबकि कार सवार लोग वाहन छोड़ कर वहां से फरार हो गए. 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और घायलों को  स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घटना की सूचना मिलने के बाद महुआडांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

 

पुलिस ने कार सवार लोगों की भी तलाश शुरू कर दी है. प्रत्यरक्षदर्शियेां के अनुसार कार की रफ्तार काफी अधिक थी और चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और ऑटो को टक्कर मार दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही