Search

 
 
 

आयुष्मान भारत में झारखंड अव्वल, जसास टीम सम्मानित होकर लौटी रांची

केंद्र प्रायोजित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत झारखंड को मिले सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के बाद जसास की टीम सम्मान के साथ वापस रांची लौटी है. कार्यकारी निदेशक छवि रंजन के नेतृत्व में टीम ने अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें यह सम्मान सौंपा.
 

Ranchi: केंद्र प्रायोजित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत झारखंड को मिले सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के बाद जसास की टीम सम्मान के साथ वापस रांची लौटी है. कार्यकारी निदेशक छवि रंजन के नेतृत्व में टीम ने अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें यह सम्मान सौंपा.

 

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव ने पूरी टीम को बधाई दी और उनकी मेहनत, लगन तथा निष्ठा की सराहना की. उन्होंने कहा कि टीम की यह प्रतिबद्धता आगे भी बनी रहनी चाहिए, ताकि राज्य स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करता रहे.

 

उल्लेखनीय है कि झारखंड को यह सम्मान तीसरे चिंतन शिविर में गुणवत्तापूर्ण दावों के सफल निष्पादन के लिए दिया गया. यह सम्मान महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया. भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 17 और 18 अप्रैल को आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के राज्यों ने भाग लिया.

 

कार्यक्रम में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए छवि रंजन, सीमा सिंह, वैभव राय, डॉ. अखिलेश कुमार झा और आशीष रंजन उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही