Search

 
 
 

झारखंड में सरकार असंवेनशील हो गयी है: शाहदेव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड में सभी सिस्टेम फेल हो गया है. यहां की सरकार अंसेवदनशील हो गयी है. शाहदेव सोमवार को जिले के चंदवा प्रखंड के हेसला गांव के दौरे किया. यहां उन्होंने स्व. सेंधु मुंडा के परिजनों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल लिया.
 

Latehar: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड में सभी सिस्टेम फेल हो गया है. यहां की सरकार अंसेवदनशील हो गयी है. शाहदेव सोमवार को जिले के चंदवा प्रखंड के हेसला गांव के दौरे किया. यहां उन्होंने स्व. सेंधु मुंडा के परिजनों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल लिया. स्व. सेंधु मुंडा की पत्नी ने बताया कि अभी तक उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया और ना ही कोई मुआवजा उन्हें मिला है.

 

शाहदेव ने बताया कि हेसला गांव निवासी सेंधु मुंडा को डायन-बिसाही के आरोप में लातेहार पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था. जेल में पिटाई से उसकी मौत हो गयी थी. उन्होंने कहा कि यह घटना  मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन को उजागर करता है.

 

उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पहले उनके ही हस्तसक्षेप से मुकदमा दर्ज किया गया था. लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा मिला है और न ही अब तक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है.

 
यह सरकार की असंवेदनहीनता को दर्शाता है. शाहदेव ने यह भी बताया कि जब दो वर्ष पूर्व जंगली हाथियों ने उनका घर ध्वस्त कर दिया. उसका भी अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है. उन्होंने उचित सरकारी मुआवजा देने व मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने तथा हाथियों के  क्षतिग्रस्त घर के लिए निर्धारित मुआवजा अविलंब देने की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही