Search

 
 
 

जादूगोड़ा : यूसिल के दो ठेका कर्मियों की मौत के बदले नौकरी को लेकर धरने पर बैठे परिजन

यूसिल के दो ठेका कर्मियों स्वर्गीय जयराम हांसदा (तूरामडीह) व श्याम सोरेन (जादूगोड़ा, बगुला साईं) की मौत के बदले रोजगार मामले में  यूसिल प्रबंधन ने बैठक में मृतक के परिजनों को रोजगार देने से हाथ खड़े कर दिए.
 

Jadugoda : यूसिल के दो ठेका कर्मियों स्वर्गीय जयराम हांसदा (तूरामडीह) व श्याम सोरेन (जादूगोड़ा, बगुला साईं) की मौत के बदले रोजगार मामले में  यूसिल प्रबंधन ने बैठक में मृतक के परिजनों को रोजगार देने से हाथ खड़े कर दिए.

 

इधर, पीड़ित विधवा महिला सोमवारी हांसदा (पति स्वर्गीय जयराम हांसदा) व राम देव सोरेन (पति स्वर्गीय श्याम सोरेन की पत्नी प्रबंधन द्वारा नौकरी के वायदे से मुकर जाने पर गई व जादूगोड़ा माइंस परिसर में धरने पर बैठ गई. 

 

दोनों पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि बीते 15 जनवरी को हुए समझौते में नौकरी देने की बात पर कहीं गई थी. इसके बाद हम लोगों ने हड़ताल वापस ले लिया था. आज मंगलवार को आयोजित बैठक में कंपनी अपने वादे से मुकर रही है.

 

जिसके विरोध में दोनों महिलाएं प्लांट में अंदर धरने पर बैठ गई और नौकरी या पति की वापसी की मांग पर रही. यूसिल की सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों का भी प्रयास असफल रहा.

 

यहां बताते चले कि यूसिल ठेका कर्मी जय राम हासदा की मौत बीते 5 सितंबर 2024 को तुरामडीह माइंस में हो गई थी जबकि एक अन्य ठेका कर्मी श्याम सोरेन की (यूसिल डैम) में 30 मार्च 2025 को मौत हुई थी. दोनों मृतक के आश्रित नौकरी की मांग पर अड़े है.

 

बैठक में यूसिल प्रबंधन व ठेका मजदूर प्रतिनिधि हुए शामिल

आज की बैठक में प्रबंधक की ओर से डीजीएम राकेश कुमार,  एम के साहू, गिरीश गुप्ता, आर के मिश्रा. वही जनप्रतिनिधि की ओर से पूर्व जिला परिषद बाघराय मार्डी,  मंगल सोरेन, सोभेन्दू मार्डी, रीना टुडू,  धर्मू टुडू,  सुनील हांसदा, नबो किशोर मार्डी,  सूरज पात्रो, गोरा पूर्ती, राम चंद्र मार्डी, रावदे सोरेन, सोमबार सोरेन  ने हिस्सा लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही