Search

 
 
 

जादूगोड़ाः पीसीसी सड़क एक साल से अधूरी, विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

स्वासपुर बागान एरिया निवासी रौशन कुमार महतो, छात्रा शिवानी महतो व मीना देवी ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को माटीगोंडा  पंचायत स्थित गुरुद्वारा से स्वासपुर बागान तक चार करोड़ की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास राज्य के तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया था.
 

Jadugora : मुसाबनी प्रखंड के जादूगोड़ा स्थित स्वासपुर बागान के समीप चार करोड़ की लागत बनने वाली पीसीसी सड़क में भारी अनियमितता बरती जा रही है. आलम यह है कि बीते एक साल से स्वासपुर बागान जाने वाली यह पीसीसी सड़क व पुलिया अधूरी पड़ी है. जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. सड़क निर्माण में अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया.


 स्वासपुर बागान एरिया निवासी रौशन कुमार महतो, छात्रा शिवानी महतो व मीना देवी ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को माटीगोंडा  पंचायत स्थित गुरुद्वारा से स्वासपुर बागान तक चार करोड़ की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास राज्य के तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया था. कार्य शुरू भी हुआ, लेकिन संवेदक ने एक किलोमीटर काम पूरा कर बची सड़क पर पोकलेन से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया. जिससे लोगों को घर से निकलने का रास्ता तक बंद हो गया है.


ग्रामीणों ने कहा कि यदि कोई बीमार हुआ, तो उस अस्पताल ले जाने के लिए वाहन स्वासपुर बागान तक नहीं पहुंच पाता है. ग्रामीण बलदेव महतो कई दिनों से बीमार हैं. रास्ते के अभाव में घर पर पड़े-पड़े जिन्दगी व मौत से जूझ रहे हैं. ग्रामीण सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि सड़क कब तक बनेगी या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगी. अधूरी सड़क से ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही