Search

 
 
 

जादूगोड़ाः यूसिल एसटी-एससी कर्मचारी संघ ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती

क्विज में समृद्धि हांसदा ने प्रथम, चूड़ामनी सोरेन ने द्वितीय व निहारिका महतो ने तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं, चित्रांकन प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में आयुष्मान हांसदा ने प्रथम, राजदीप हांसदा ने द्वितीय व नैना पूर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
 

Jadugora : यूसिल अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ की तुरामडीह इकाई ने शनिवारी को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई. इस मौके पर न्यू सामुदायिक भवन तुरामडीह में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बतौर मुख्य अतिथि संघ के महासचिव सह यूसिल के प्रशासनिक अधिकारी दीपतेन्दु हांसदा उपस्थित थे. इस अवसर पर बच्चों के बीच क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बेहतर करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. 


क्विज में समृद्धि हांसदा ने प्रथम, चूड़ामनी सोरेन ने द्वितीय व निहारिका महतो ने तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं, चित्रांकन प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में आयुष्मान हांसदा ने प्रथम, राजदीप हांसदा ने द्वितीय व नैना पूर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि चित्रांकन प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में श्रेया हांसदा पहले, प्रकाश हांसदा दूसरे व गोपीनाथ हांसदा तीसरे स्थान पर रहे. कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में कमेटी के सृजन टुडू, मंगल टुडू, मानिक चांद मुर्मू,  सुनील दिग्गी, लखन टुडू, कारा मुर्मू, दीपक हेंब्रम,  लखन मरांडी,  गोमा सरदार,  गुरुचरण हांसदा,  भरत लाल किस्कू, रिंचू मुर्मू का योगदान रहा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही