Search

 
 
 

जादूगोड़ाः राज्य की सबसे बड़ी समस्या स्वयं सीएम हेमंत सोरेन हैं- बाबूलाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि राज्य की सबसे बड़ी समस्या सीएम हेमंत सोरेन स्वयं हैं. वे जब तक सत्ता में रहेंगे, समस्या बनी रहेगी.
 

घाटशिला उपचुनावः प्रदेश भाजपा आध्यक्ष ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

Jadugora : घाटशिला उपचुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान तेज हो गया है. भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भाजपा के तमाम बड़े नेता घाटशिला में कैंप किए हुए हैं. इसी क्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार की शाम जादूगोड़ा पहुंचे. उन्होंने माटीगोंडा पंचायत भवन परिसर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि राज्य की सबसे बड़ी समस्या सीएम हेमंत सोरेन स्वयं हैं. वे जब तक सत्ता में रहेंगे, समस्या बनी रहेगी. बीते छह वर्षों के शासन में हेमंत सरकार ने कुछ भी काम नहीं किया है. जिसकी वजह से उन्हें उपचुनाव में घूमना पड़ रहा है.


मरांडी ने कहा कि घाटशिला की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना से हजारों महिलाएं आज भी वंचित हैं. इस योजना का लाभ वैसे लोगों को मिला, जो  बांग्लादेशी हैं. इस संबंध में उन्होंने घाटशिला के हैंदल जुड़ी की घटना का जिक्र किया.


 सभा को संबोधित करते हुए गिरिडीह के भाजपा नेता सुरेश साहू ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है. इस बार घाटशिला में परिवर्तन की लहर चल रही है. भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ही जीतेंगे. मौके पर भाजपा नेता रोहित सिंह परमार,  प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुरेश साहू, मनोज प्रताप सिंह, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, विक्रम सिंह, गुरुचरण रजवार, दिलीप पुरान आदि मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही