Ranchi : जगन्नाथपुर मेले के टेंडर में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए गठित समिति ने अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है. समिति का गठन 10 सितंबर को किया गया था. झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता हर्ष कुमार ने जगन्नाथपुर मेले के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. इस सिलसिले में उन्होंने रांची के उपायुक्त को लिखित शिकायत की थी.
इस शिकायती पत्र के आलोक में उपायुक्त ने अपर समाहर्ता सुदर्शन मुर्मू की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था. इस समिति में भूमि सुधार उप समाहर्ता मुकेश कुमार, नामकुम को अंचल अधिकारी कमल किशोर सिंह और वाणिज्यकर दक्षिणी अंचल के सहायक आयुक्त संतोष कुमार को सदस्य के रूप में शमिल किया गया था.
इसे भी पढ़ें
उपायुक्त ने जांच समिति को यथा शीघ्र जांच कर अपनी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था. लेकिन समिति ने अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है. अधिवक्ता की ओर से उपायुक्त को भेजे गये शिकायती पत्र में कहा गया था कि जगन्नाथपुर मेला 2026 का टेंडर 2.27 करोड़ रुपये हुआ था.
टेंडर शर्तों के अनुसार, ठेकेदार को काम शुरू करने से पहसे 50 प्रतिशत और मेला समाप्त होने दिन तक 50 प्रतिशत रकम का भुगतान करना था. लेकिन ठेकेदार ने एक करोड़ रुपये का ही भुगतान किया. इसके बाद वह बाकी पैसा दिये बिना ही चला गया.

